कलेक्टर महोदय के निर्देश कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में राईस मिलारो के द्वारा चावल जमा में विलंब किए जाने पर|मिलर्स की जांच हेतु गठित टीम ने प्रतिभा राईस मिल बंसल एग्रो बरमकेला रानी सती राईस मिल बरमकेला में दबिश दी|जांच में प्रतिभा राईस मिल में 6750 क्विंटल धान 225 क्विंटल चावल बंसल एग्रो बरमकेला राईस मिल 18727.70 क्विंटल धान एवं रानी सती राईस मिल में 2098. 4 की जब्ती बनाई गई|प्रतिभा राईस मिल प्रो राजेश खुराना द्वारा एफसीआई में चावल जमा नहीं किया जा रहा था|एवं बंसल एग्रो के अभिषेक अग्रवाल द्वारा 47 दिन में एफसीआई द्वारा आबंनटित स्टॉक पूरा नहीं किया गया था|तथा रानी सती राईस मिल द्वारा 39 दिन में एफसीआई द्वारा आबंटित स्टॉक पूर्ण नहीं किया गया था| उक्त कार्रवाई चावल जमा में गति लाने के लिए जारी रहेगा|
जांच टीम में डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह डी एम ओ मनोज यादव तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल तरुण नायक सुमन श्याम नानी नीलिमा शर्मा उपस्थित थे राईस मिलों के प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत निर्मित कर क्ले०न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है |


Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 29, 2025समाधान शिविर से नागरिकों की बंधी है उम्मीद
कोरबाMarch 17, 2025हितानंद अग्रवाल का बयान कहा पार्टी से बड़ा कोई नही,फर्जी ऑडियो से बदनाम करने की कोशिश
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025ग्राम पंचायत चांटीपाली में कंतलाल यादव निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में गई जान
