बालोद आज दिनांक 07.06.24 को सेजेस संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज साहू एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीकृष्ण भोगल जी ने *प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी श्री संजय श्रीवास्तव जी* एवं माननीय विधायक ईश्वर साहू से सौजन्य भेंट किया। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष महोदय ने संघ की ओर से निम्नानुसार मांग रखे –
1. वर्तमान में सेजेस के शिक्षक एवं कर्मचारियों को वेतन हेतु जो समस्या हो रही है उस सम्बंध में अवगत कराया। एवं यथाशीघ्र वेतन दिलाने हेतु अनुरोध किया।
2. सेजेस में शिक्षक एवं कर्मचारियों को म्यूचुअल (आपसी) स्थानांतरण की सुविधा दी जाए।
3. सेजेस में 3 वर्ष की सेवा पूरा कर चुके शिक्षक एवं कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की सुविधा दी जाए।
4. 30 CL को 18 CL किया गया उसे फिर से 30 किया जाए।
5. माननीय मुख्यमंत्री से मिलने की प्रक्रिया की जाए।
6.उपरोक्त समस्त विषयों पर माननीय श्रीवास्तव जी और साहू ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सेजेस में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों को उपरोक्तानुसार सुविधा प्रदान दिलाने हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 29, 2025समाधान शिविर से नागरिकों की बंधी है उम्मीद
कोरबाMarch 17, 2025हितानंद अग्रवाल का बयान कहा पार्टी से बड़ा कोई नही,फर्जी ऑडियो से बदनाम करने की कोशिश
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025ग्राम पंचायत चांटीपाली में कंतलाल यादव निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में गई जान
