1000 स्कूली बच्चों ने नारों से भरी देशभक्ति की हुंकार
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सारंगढ़ में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर छत्तीसगढ़ महतारी राजकीय गीत का समूह गान किया गया। अतिथि पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सतीश शर्मा, टीकाराम पटेल, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे आदि ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए अगुवाई की। कृषि उपज मंडी सारंगढ़ से यात्रा का शुरूआत किया गया जो भारत माता चौक नंदाचौक जयस्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड से वापस कृषि मंडी में समापन किया गया। रैली में 1000 स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, जय जवान जय किसान जैसे ओजस्वी नारे से रैली में देशभक्ति का हुंकार भरे।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
