यूरिया की कालाबाज़ारी पर — प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) — ज़िला कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे के निर्देश पर 13 अगस्त 2025 को कलेक्टरेट सभाकक्ष में कृषि एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें खाद की कालाबाज़ारी पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के बाद उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। इसी दौरान सारंगढ़ के सदर बाज़ार रोड स्थित व्यापारी गजानंद अग्रवाल द्वारा यूरिया ₹600 प्रति बोरी में बेचने की शिकायत मिली। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य 45 किग्रा बैग के लिए ₹266 है। जांच में पाया गया कि बेची जा रही बोरियों में मात्र 40 किलो यूरिया भरा था, जबकि छत्तीसगढ़ में मानक के अनुसार 45 किलो होना चाहिए।
इस मामले का खुलासा सारंग सार अखबार की टीम तथा खबरगाथा और हंगामा 24 के पत्रकारों ने किया। पत्रकारों ने अमानक खाद और अधिक दर पर बिक्री के साथ-साथ बिना वैध लाइसेंस बिक्री करने की जानकारी भी प्रशासन को दी।
निरीक्षण में बिना पोस मशीन आईडी के बिक्री करते हुए पाया गया। दुकान पर मैट्रिक्स कंपनी की 32 बोरी यूरिया, 27 बोरी सुपर फॉस्फेट, लैक गोल्ड ज़ाइम के 32 पैकेट, बैटोनाइट सल्फर (30 किग्रा), नैनो यूरिया 70 लीटर, तथा 10 पेटी 2022 एक्सपायरी कीटनाशक दवाइयाँ मिलीं। सभी सामग्री को जब्त कर सील बंद कर दिया गया और विक्रय पर रोक लगा दी गई।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, उर्वरक निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, पटवारी दिल बंजारे और ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी दीपक बंजारे मौजूद रहे।




Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
