सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रथम मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में ग्राम पंचायत चंदाई के यादव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर न केवल संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, बल्कि कांग्रेस के स्थायी भवन निर्माण के लिए ऐतिहासिक सहयोग की घोषणा भी की गई।
अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री रमेश खूंटे (रमेश भैया) ने अपनी निजी 10 डिसमिल भूमि कांग्रेस भवन निर्माण के लिए दान देने की घोषणा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज से सीधे संवाद भी किया। यह निर्णय कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला रहा।
इस नेक कार्य में आगे बढ़ते हुए:
🔹 श्री विनोद भारद्वाज — जिला पंचायत सदस्य, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति (शहर) एवं जिला महासचिव, युवा कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ — ने एक कमरे के सम्पूर्ण निर्माण व्यय का जिम्मा स्वयं उठाया।
🔹 श्री राकेश पटेल — ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व जेल संदर्शक एवं प्रख्यात किसान नेता — ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कमरे का निर्माण खर्च वहन करने की घोषणा की।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैया ताराचंद देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू, ब्लॉक प्रभारी श्री गोल्डी नायक, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूरज तिवारी एवं श्री घनश्याम मनहर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय दुबे, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, जिला समन्वयक श्री जितेंद्र पुराइन, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष श्री राजेंद्र वारे, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सागर दिवान, एवं अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
