सारंगढ़|मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देशन में उपजेल सारंगढ़ में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें कुल 186 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ ।
साथ ही शिविर के दौरान बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, बलगम जांच, हेपेटाइटिस जाँच, सामान्य रोगों की पहचान एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। परीक्षण उपरांत 28 बंदियों को आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं, 1 बंदी को एक्स-रे जांच हेतु तथा 1 बंदी को मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श हेतु चिन्हांकित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के मार्गदर्शन में डॉ. बी.पी. साय, डॉ. नरेंद्र रात्रे, फार्मासिस्ट योगेश्वर चन्द्रम, लैब टेक्नीशियन मोहन निषाद, एसटीएस श्रीमती गिरिजा लहरे, टीबीएचवी श्रीमती सरिता बरेठ तथा जेल विभाग से फार्मासिस्ट जयप्रकाश पटेल , तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसिर, उप जेल सारंगढ़ के समस्त जेल स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
इस पहल की जेल प्रशासन एवं बंदियों द्वारा सराहना की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से बंदियों को समय पर उपचार और आवश्यक परामर्श मिल पाता है, जिससे वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
