रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़, 02 अगस्त 2025 — किसानों की खुशहाली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सुबह 11:00 बजे बनौली, सेवापुरी, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 25,47,538 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके खातों में करोड़ों रुपये सीधे अंतरित हुए। इसी क्रम में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 74,369 किसानों को 17.23 करोड़ रुपये की राशि मिली। यह धनराशि किसानों के निजी खर्च, कृषि कार्यों एवं उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगी।
देशभर में इस योजना के तहत अब तक करोड़ों किसान लाभान्वित हो चुके हैं, और आज का दिन “पीएमसी किसान दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
