सारंगढ़-बिलाईगढ़। विभागीय अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन को सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के बैनर तले जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 8 एवं 9 सितम्बर को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है।
संघ की प्रमुख मांगें
1. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन (4300 ग्रेड पे)।
2. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण।
3. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का मासिक यात्रा भत्ता (Fix TA) 2500 रुपये किया जाए।
4. विभागीय कार्य संपादन हेतु अधिकारियों को मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि के लिए संसाधन भत्ता।
5. विभागीय अमले की कमी से अतिरिक्त भार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त सेवा भत्ता।
6. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को संशोधित कर मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर “कृषि विस्तार अधिकारी” किया जाए।
7. कृषि अधिकारियों की ड्यूटी गैर विभागीय कार्यों जैसे—फसल गिरदावरी, पंचायत चुनाव, धान उपार्जन, नाका जांच प्रभारी, आंगनबाड़ी पोषण निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि में नहीं लगाई जाए।
8i. आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियों में तथा भुगतान हेतु DBT प्रणाली लागू की जाए।
9. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से कृषि विकास अधिकारी पद पर वर्षों से लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया तत्काल पारित की जाए।
संघ का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
