सारंगढ़– बिलाईगढ़, 8 सितम्बर 2025/आबकारी आयुक्त सह सचिव और जिले के प्रभारी सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के सारंगढ़ वृत्त ने ग्राम छिचपानी के जंगल में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब 160 लीटर तथा जंगलों में विभिन्न जगहों पर छिपा कर रखे लगभग 145 बोरियो में भरा महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन जिसकी कुल मात्रा लगभग 4350 किलोग्राम का कब्जा आबकारी अधिकारी द्वारा लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया। अवैध शराब का लगभग 32000 और लाहन का बाजार मूल्य लगभग 217500 कुल 249500 रुपए बाजार मूल्य का सामग्री कार्यवाही में मिली। आरोपी मौके पर नहीं होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) (च)34(2) का, प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक हाबिल खलखो एवं सुरक्षाकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
