जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी


बिलाईगढ़। नगर के व्यापारी एवं नगरवासियों की विभिन्न जनहितैषी मांगों के समर्थन में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है।
चन्द्रदेव राय ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि बिलाईगढ़ के विकास, पारदर्शी प्रशासन और नगरवासियों की जायज़ मांगों के समाधान के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों तथा व्यापारियों और आम नागरिकों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण तक उनका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। उनका कहना है कि जब तक नगरवासियों एवं व्यापारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह जारी रहेगा।
भूख हड़ताल स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं तथा जनहित के मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़