थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आजनेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब परिवहन व बिक्री पर रोकथाम हेतु निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ पुलिस स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति कों गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई ।
अप0क्रं0 854/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 06.11.2025 कों जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम रेंजरपारा सांरगढ में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब, देशी एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां एक पुरूष घर में उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकु सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 21 वर्ष साकिन रेंजरपारा सांरगढ थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से 04 नग अलग-अलग रंग के प्लास्टिक थैला में रखे (1) 33 नग रायल चैलेन्ज प्रत्येक शीशी में 180 एम एल भरी हुई, कुल 05 ली. 940 मि.ली (2) 12 नग गोवा शराब प्रत्येक शीशी में 180 एम एल भरी हुई, कुल 02 ली. 160 मी. लि. (3) 15 नग रोमियों लाल देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक शीशी में 180 एम एल भरी हुई, कुल 02 ली. 700 मि. लि.(4) 37 नग रोमियो सफेद देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक शीशी में 180 एम एल भरी हुई, कुल 06 ली. 660 मी. लि (5) महुआ शराब 96 पाऊच पन्नी अंदर भरी प्रत्येक पन्नी में 200 एम एल भरी हुई, कुल 19 ली. 200 मी. लि. कुल जुमला शराब 36 लीटर 660एमएल कीमती करीबन 14,800 रू. को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सउनि कलिराम कुर्रे प्र0आर0- सोनसाय यादव आरक्षक- चंद्रप्रकाश पाल, भुनेश्वर चंद्रा , पुरुषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, अजय लहरे की प्रमुख भूमिका रही।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
