थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
आरोपी के कब्जे से शत प्रतिशत सोने चाँदी के जेवरात व नगदी रकम कुल कीमती 500000₹ बरामद किया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आजनेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा ग्राम सराईपाली (अमझर) मे लूट के आरोपीगणो के पता तलाश हेतु टीम गठित कर फरार आरोपी की त्वरित गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत लूट का माल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
प्रार्थिया श्रीमती रमशीला चौहान साकिन सराईपाली (अमझर) थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग० द्वारा दिनांक 04.11.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि हथियार से लैस अज्ञात नकाबपोश द्वारा घर में घुसकर सोना, चांदी तथा नगदी रकम करीबन कुल कीमती 600000/रू लूट कर लिया गया की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अप०क० 583/25 धारा 309 (6) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व मे विवेचना के दौरान आरोपी सुकेश कुमार सिदार पिता श्री धुराउ राम सिदार उम्र 27 वर्ष सा. जोगीडीपा, पुरुषोत्तम सिदार पिता कान्ता प्रसाद सिदार उम्र 26 वर्ष साकिन जोगीडीपा कों विधिवात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था प्रकरण मे एक अन्य आरोपी चंद्रभान सिदार पिता सीताराम सिदार साकिन जोगीडीपा कों दिनांक 07.11.2025 कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सउनि नरेन्द्र मनहर, प्र0आर0- अर्जुन पटेल आरक्षक- सत्येन्द्र बंजारे, चंद्रप्रकाश पाल,भुनेश्वर चंद्र, सुरेंद्र पटेल, योगेश कुर्रे, अजय लहरे की प्रमुख भूमिका रही।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
