किस्त जमा होने के बावजूद मोबाइल लॉक होने का आरोप, ग्राहकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
सारंगढ़ :- नगर के बस स्टैंड के सामने संचालित रिंकू मोबाईल संचालन कर्ता दीपेश अग्रवाल दुकान से फाइनेंस पर मोबाइल खरीदने वाले अनेक ग्राहकों के मोबाइल, किस्त समय पर जमा होने के बावजूद लॉक कर दिए जाते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों का दावा है कि यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो इस प्रकार की परेशानी झेल चुके हैं। उनका आरोप है कि मोबाइल को लॉक और अनलॉक करने की प्रक्रिया दीपेश अग्रवाल के द्वारा मनमाने तरीके से की जाती है। ग्राहकों का कहना है की मोबाइल मे लॉक लगाने के नाम पर ₹500 तक की राशि अवैध रूप से वसूली जाती है। ग्राहकों ने अपनी निजता को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि किसी तीसरे पक्ष के पास मोबाइल को लॉक या नियंत्रित करने की क्षमता है, तो इससे मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी और डाटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों और सूत्रों का दावा है कि सामान्य परिस्थितियों में फाइनेंस कंपनी निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करती है और मोबाइल लॉक करने की प्रक्रिया का संचालन कंपनी की नीति के अनुरूप होता है। सुत्रो की माने तो कुछ ग्राहकों ने यह आरोप भी लगाया है कि अन्य मोबाइल दुकानों की तुलना में इस प्रतिष्ठान पर मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ अधिक कीमत पर बेचे जाते हैं। पीड़ित ग्राहकों ने जिला प्रशासन, उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा संबंधित फाइनेंस कंपनी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
