बागबाहरा में दो अवैध प्लाटिंग की जा रही थी
महासमुंद, 12 जुलाई 2025//जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए जिला प्रशासन द्वारा आज दो स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा श्री उमेश साहू के मार्गदर्शन में नगर पालिका एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बागबाहरा के लालपुर क्षेत्र में सोनदादर मार्ग के समीप एवं वार्ड क्रमांक 09, पिथौरा रोड के पास स्थित अवैध प्लाटिंग पर की गई। दोनों ही स्थानों पर बिना अनुमति के भूमि का अवैध रूप से विभाजन कर प्लाटिंग की जा रही थी, जो नियमों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, राजस्व निरीक्षक श्री बेहरा, पटवारी श्री रूपेश सिन्हा, उप अभियंता श्री शशि प्रताप सिंह तथा नगर पालिका के राजस्व अमले की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया एवं कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की जमीन की खरीद-फरोख्त से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति एवं वैध दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी जटिलता से बचा जा सके।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
