ग्राम केंदुढार में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 4000 लीटर क्षमता वाले एक नए जल टैंकर की सौगात दी गई है। यह टैंकर महासमुंद सांसद लोकसभा श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के सांसद फंड से प्रदान किया गया है।
टैंकर का विधिवत उद्घाटन ग्राम वासी के सरपंच श्रीमती पूर्णिमा रोहित साहू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के कई प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
पंच पुरुषोत्तम दास, पंच प्रतिनिधि मोहन चौहान, मालिक राम पटेल, जमुनालाल साहू, तथा सरपंच प्रतिनिधि रोहित कुमार साहू।
गांव के प्रमुख नागरिकों में अग्रसेन साहू, धनंजय साहू, योगेश्वर साहू, चक्रधर साहू, घनश्याम साहू, उदयराम पटेल, अखीनी चौहान, पदुमलाल पटेल, दुबेलाल साहू, नंदू चौहान, हरिहर साहू, पूजा साहू, बेनू तोषकुमार , तेजकुमार साहू, मनोज साहू और पंडित ओंकार नंदे उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए सांसद महोदया और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि यह टैंकर ग्रामीण जल संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
