सारंगढ़ जिला अस्पताल में संसाधनों के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला
सारंगढ़। जिला अस्पताल सारंगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ मरीजों को ले जाने वाले स्ट्रेचर का उपयोग ईंट ढोने के लिए किया जा रहा है। यह स्थिति न केवल अस्पताल प्रबंधन के दुरुपयोग को उजागर करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
मरीजों की सुविधा और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर का इस प्रकार गैर-चिकित्सीय कामों में उपयोग होना गंभीर चिंता का विषय है। शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इस तरह की गतिविधियाँ अस्पताल व्यवस्था की अनदेखी और संसाधनों के गलत प्रयोग को दर्शाती हैं।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
