रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में गत दिवस विद्युत तार के चपेट में मृत हरि नारायण राठिया की पत्नी पवित्रा राठिया को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। बिजली विभाग की ओर से कनिष्ठ यंत्री श्रीमती पूजा थवाईत ने यह चेक सौंपा।
उल्लेखनीय है गत 14 जून शुक्रवार को दोपहर बिजली खंबे का तार टूटकर गिरने एवं टूटे तार के प्रवाहित करंट के चपेट में आने से बाइक सवार बरकसपाली, तमनार निवासी 32 वर्षीय श्री हरि नारायण राठिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार राठिया घरघोड़ा से होकर अपने गांव बरकसपाली गांव आ रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 29, 2025समाधान शिविर से नागरिकों की बंधी है उम्मीद
कोरबाMarch 17, 2025हितानंद अग्रवाल का बयान कहा पार्टी से बड़ा कोई नही,फर्जी ऑडियो से बदनाम करने की कोशिश
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025ग्राम पंचायत चांटीपाली में कंतलाल यादव निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित
सारंगढ़-बिलाईगढ़March 10, 2025पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में गई जान
