सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 नवंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर मंडी समिति जांच दल द्वारा मंडी में पंजीकृत व्यापारियों चंद्रा ट्रेडर्स उलखर एवं भोजराम साहू कुधरी के दुकान, गोदाम परिसर में भंडारित धान मात्रा 482 बोरी (192.80 क्विं) अवैध होने के मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया है, इसमें मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, प्रीति तिर्की,अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू एवं जगदीश बरेठ शामिल थे।
इसी प्रकाऱ राजस्व विभाग एवं मंडी संयुक्त जाँच दल के द्वारा बरमकेला तहसील के ग्राम सोनबला में नरेश सिदार के निवास में 133 बोरी धान अवैध रूप से भंडारा पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार मोहन साहू और मंडी के कर्मी शामिल थे।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
