सारंगढ़ बिलाईगढ़,14 नवम्बर 2025/मुख्य सचिव विकासशील के द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से धान खरीदी के संबंध में दिए गए निर्देश और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक धान की खरीदी की जाएगी।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ सयुंक्त बैठक लेकर कहा कि धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई आदि उपस्थित थे।
सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश को छोडकर) होगी धान खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य धान पतला दर, 2389 रूपये प्रति क्विंटल एवं धान मोटा एवं सरना दर 2369 रूपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग खरीदी सहित निर्धारित कि गयी है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोडकर) धान खरीदी की जायेगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन हेतु प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफटवेयर में करना अनिवार्य है। समितियों, उपर्जान केन्द्रो में इलेक्ट्रानिक कांटा से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।
उड़नदस्ता गठन एवं चेक पोस्ट*-अवैध रुप से धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों को रोकने के लिये जिले में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सारंगढ़, सरिया बरमकेला क्षेत्र में मंडी अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार जिले के सभी क्षेत्रों में जाँच जारी है। उड़नदस्ता दल में कृषि, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ता दल द्वारा जिले में धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों की सूची के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जहां भी अवैध रूप से धान संग्रहण एवं खरीदी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच किया जाएगा। जांच में अवैध रूप से धान पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा। चेक पोस्ट में मंडी, राजस्व विभाग, वन विभाग, कोटवार आदि की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार पाली पाली में लगाई गई है। चेकपोस्ट में बाहरी राज्यो से प्रवेश करने वाले वाहनों का विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
