सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी के खिलाफ मे ED द्वारा FIR दर्ज किये जाने के विरोध मे कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के अगुवाई में
केंद्र सरकार और ईडी ने की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए ED और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा से ईडी का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों पर दबाव बनाने का काम कर रही है। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ”, “ईडी की तानाशाही बंद करो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि सोमवार का यह पुतला दहन जनता की आवाज़ है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में नगर के कई युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायगढ़April 6, 2026सुरेंन्द्र बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ अ.जा.मोर्चा के बने जिलासह प्रभारी
छत्तीसगढ़April 2, 2026चूना खदान के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़April 1, 2026ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़March 31, 2026किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
