नतीजन बढ़े हौसले से चोरों ने पुनः एक और राशन दुकान को बनाया निशाना..
ताला तोड़ कर चावल, शक्कर, चना, नमक बोरी उठाकर ले गए चोर..
मंत्री के अंचल में क़ानून व्यवस्था लाचार?
सारंगढ़/ सरिया : ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के गोदाम भवनों के अंदर में रखे राशन सामग्रियों पर चोरों ने धावा बोलकर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में दो अलग अलग गांव के राशन दुकानों के गोदाम भवनों के शटर दरवाजे के ताले तोड़ कर अंदर की चावल, शक्कर, चना, नमक बोरी को उठकर ले गए। मामले की सूचना सरिया पुलिस को दी गई है।
बीती रात को सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईगढ अ के उचित मूल्य की दुकान के सरकारी गोदाम भवन के अंदर रखें 5 बोरी शक्कर व 2 बोरी नमक की चोरी हो गई। गुरुवार सुबह दुकान के संचालक माता भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह बिलाईगढ अ के विक्रेता चंद्रभानू साहू को गोदाम के शटर के ताले टूटे हुए दिखा। गोदाम के अंदर कक्ष के भी ताले टूटे हुए सामान बिखरे पड़े थे। कक्ष अंदर रखें 5 बोरी शक्कर व 2 बोरी नमक गायब थे। दूसरी तरफ ऐसा ही घटना पांच किलोमीटर दूर ग्राम मानिकपुर बड़े की उचित मूल्य की दुकान के गोदाम भवन के ताले टूटे हुए थे। तिरंगा महिला स्व॒ सहायता समूह मानिकपुर बड़े के विक्रेता कलश राम सिदार व अन्य ग्रामीणों ने गोदाम भवन अंदर की जांच की तो 15 बोरी चावल, 12 बोरी चना व 5 बोरी शक्कर नहीं था। जबकि पिछले सप्ताह ग्राम साल्हओना में भी उचित मूल्य की दुकान क ताले तोड़ कर 25 बोरी चावल व 6 बोरी शक्कर चोरी हो गया था। हालांकि इस मामले में सरिया थाना प्रभारी को विक्रेता कलश राम सिदार ने सूचना दे चुका है। किंतु अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। ऐसे में चोरों के होसले बुलंद होकर बीती रात को दो अलग अलग जगहों में जाकर राशन सामग्रियों की चोरी को अंजाम दे दिया गया। विक्रेताओं के मुताबिक प्रत्येक बोरी में 50 किलोग्राम की राशन सामग्री की भर्ती था।
एक सप्ताह बाद भी अज्ञात चोर के खिलाफ थाना प्रभारी ने नहीं किया एफआईआर दर्ज
पिछले सप्ताह साल्हेओना की राशन टुकान के शटर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर शक्कर व चावल बोरियों को पिकअप वाहन में लोड कर ले गए थे। पिकअप वाहन के टायर के निशान दिखें थे। वही गुरुवार को मानिकपुर बड़े के राशन टुकान के बाहर चावल के दाने गिरते हुए सड़क तक था। ऐसे में आशंका जताई गई है कि इस बार भी चोरों ने पिकअप वाहन में राशन सामवियों को लोडिंग करके ले भागे है। विक्रेत कलश राम सिदार ने बताया कि सरिया पुलिस ने मौका मुआयना करने के एक सप्ताह बाद भी अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही किया गया । गुरुवार को बीती रात भी चोरों ने अंधेरे का फायदा उतकर राशन सामवियों की चोरी कर लिया। फिलह्मल सरिया पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
