सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 सितंबर 2025/ जिला स्तरीय टीम ने मेसर्स तेजस्वनी ट्रेडर्स कोदवा सरसीवां को अधिक दर पर खाद विक्रय करते पाया और 600 बोरी यूरिया को जब्ती की कार्यवाही किया था। इस 600 बोरी यूरिया की बिक्री की जाएगी, जिसके लिए कार्यालय उप संचालक कृषि द्वारा समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि नगद राशि के साथ यूरिया क्रय करने हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति सरसीवा में 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से किसान यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। एक किसान को प्रति एकड़ कृषि भूमि के आधार पर 02 बोरी तथा अधिकतम 10 बोरी प्रति किसान देय होगा। अऋणी कृषकों को प्राथमिकता दिया जायेगा। यह कार्यवाही नियमानुसार कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
