सक्ती//जिले के हसौद नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है। बीते दिनों प्रेमलता भार्गव के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 20,000 रुपये नगदी चुरा ली थी। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के एक सप्ताह बाद फिर से उसी घर को चोरों ने निशाना बनाया और ताले तोड़ दिए। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
पीड़िता प्रेमलता भार्गव ने बताया, “पहली चोरी के बाद हमने पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद की थी, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। अब दूसरी बार फिर से घर में चोरी हुई है। यह बेहद डराने वाली स्थिति है। परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।”
पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। जांच की बात कही जा रही है, लेकिन इलाके में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है।
इसी के साथ एक अन्य चोरी की घटना में, हसौद स्थित श्रद्धा मोबाइल दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोरों ने पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बावजूद इसके, चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि अगर सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी चोर नहीं पकड़े जाते, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। श्रद्धा मोबाइल के संचालक ने बताया कि “हमने फुटेज पुलिस को दे दिया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है।”
इन घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। नागरिकों ने थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन मामलों की जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में रात्रि गश्त को सख्त किया जाए।



Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
