ग्राम पंचायत जशपुर के स्कूल, आंगनवाड़ी व दुर्गा मंदिर के सामने जलभराव, ग्रामीणों ने सड़क सुधार की उठाई मांग

स्कूल, आंगनवाड़ी और दुर्गा मंदिर के सामने जलभराव, बच्चों व ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
जशपुर। ग्राम पंचायत जशपुर में प्राथमिक स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र एवं दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी आने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच विधाता पटेल को दी गई, लेकिन सरपंच का कहना है कि पंच को बोलो और अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल, आंगनवाड़ी और दुर्गा मंदिर के सामने जमा पानी की निकासी कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़