रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बजट में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के सर्वांगीण विकास और उनकी धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था के केंद्रों को सहेजने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। प्रदेश महामंत्री (अ.जा. मोर्चा) हरिनाथ खूटे ने बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के उत्थान के लिए मील का पत्थर बताया है।
धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का होगा कायाकल्प
बजट में गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि और समाज के आस्था केंद्रों के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है:
भंडारपुरी: गुरुद्वारा (मोतीमहल) के लिए 17 करोड़ रुपये और डोम निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये का प्रावधान।
गिरौदपुरी: गिरौदपुरी मेला के लिए वार्षिक आवंटन को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही गिरौदपुरी एवं भंडारपुरी के उन्नयन के लिए कुल 5 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
अन्य निर्माण: मड़वा में सतनाम धर्मशाला के लिए 50 लाख, मुंगेली में सतनाम भवन के पुनरुद्धार हेतु 25 लाख, और भिलाई सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर निवेश
समाज के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है:
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 4 प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, 1 क्रीड़ा परिसर और 1 प्रयास विद्यालय के भवन निर्माण हेतु कुल 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।राजधानी रायपुर में समाज के भव्य भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ग्राम सेतगंगा में सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
समग्र विकास की प्रतिबद्धता
भाजपा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूटे ने कहा कि यह बजट अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इन प्रावधानों से न केवल समाज की बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
छत्तीसगढ़February 17, 2026जिला शिक्षा अधिकारी से मिला संयुक्त शिक्षक संघ,स्थानीय समस्याओं के निराकरण की रखी मांग
