सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिले के सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मानिकपुर के किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने पर जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि फसल खराब होने के बाद भी बीमा कंपनी क्लेम राशि का भुगतान नहीं कर रही है।
किसानों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में रबी मौसम में गेहूं फसल का बीमा
Bajaj Allianz General Insurance
कंपनी से कराया गया था। उसी वर्ष ग्राम मानिकपुर में गेहूं फसल को भारी नुकसान हुआ था। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फसल कटाई प्रयोग भी किया गया था। पटवारी के स्थानांतरण के कारण दूसरा फसल कटाई प्रयोग नहीं हो पाया, जिसके बाद पंचनामा बनाकर संबंधित विभाग को प्रस्तुत किया गया था।
किसानों का कहना है कि कृषि विभाग जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा बीमा कंपनी को पत्र लिखा गया है तथा संचालक कृषि कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसानों को बीमा क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों ने बीमा कंपनी पर जानबूझकर भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि अन्य गांवों में कम फसल नुकसान होने के बावजूद वहां के किसानों को बीमा राशि का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन ग्राम मानिकपुर के किसानों को अब तक बीमा राशि नहीं दी गई है, जो कि भेदभावपूर्ण है और जांच का विषय है।
किसानों का यह भी कहना है कि जब किसान बीमा कंपनी के जिला समन्वयक से जानकारी लेने जाते हैं तो उनके द्वारा सही जानकारी नहीं दी जाती, गोलमोल जवाब दिया जाता है तथा किसानों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। किसानों से शांतिपूर्वक बात नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बीमा क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ग्राम मानिकपुर के किसान आंदोलन, धरना-प्रदर्शन करेंगे तथा आगामी वर्षों में संबंधित बीमा कंपनी से फसल बीमा नहीं कराएंगे।
किसानों की प्रमुख मांगें:
सभी बीमित किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम राशि का भुगतान किया जाए।
बीमा कंपनी के रवैये की जांच कर कार्रवाई की जाए।
जिला स्तरीय फसल बीमा निगरानी समिति के प्रस्ताव के आधार पर भुगतान कराया जाए।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और मानिकपुर के किसानों को उनका बीमा क्लेम कब तक मिल पाता है।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
