विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा होप वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ (छ. ग.) के संस्थापक श्री खिलेश साहू को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल Ramen Deka जी के कर-कमलों द्वारा लोक भवन में प्रदान किया गया।
इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए मैं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और समाजसेवियों का है, जो मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में निरंतर अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।
हम आगे भी रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा मानवता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
“रक्तदान – महादान”
आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है।
— खिलेश साहू
संस्थापक, होप वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ (छ. ग.)

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़