थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
▪️ आरोपी से 25 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जप्त
▪️ आरोपी का नाम- टुकेश्वर कुर्रे पिता रामप्रसाद सा चंदाई थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
🟦जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्री गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में दिनांक 09.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे ग्राम चंदाई से 01 शराब विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔷️विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/08/2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम चंदाई निवासी टुकेश्वर कुर्रे ग्राम दुर्गापाली से अवैध शराब लेकर पैदल आ रहा है कि सूचना पर दुर्गापाली और चंदाई के बीच नहरपार में मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम टुकेश्वर कुर्रे पिता रामप्रसाद सा चंदाई थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का बताया जिसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पन्नी में 25 लीटर अवैध शराब कीमती 5000 रुपए मिला जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क )आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🔷️सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ प्रमोद यादव, psi चंचल , प्र आर अर्जुन पटेल आर संजय भारद्वाज,विमल जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
