सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नववधुओ को कुमकुम से मतदाता सम्मान किया गया। नववधुओ का ससुराल के मतदाता सूची में नाम जोड़कर यह सम्मान किया गया है। इस दौरान मेहंदी और रंगोली आदि का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सामूहिक मतदाता शपथ दिलाया कि “हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें |”। इसके साथ साथ सभी ने “सारंगढ़ बिलाईगढ़, सब्बो जाबो वोट दे हे बर” का नारा लगाया। इस अवसर पर बीएलओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आदि उपस्थित थे।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
