रायगढ़। रायगढ़ जिले के आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान को भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के सानिध्य में आज वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश कराया गया। जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान पूर्व रिटायर्ड रेंजर व समाजसेवी हैं। विदित हो कि आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान समाज की सेवा के साथ-साथ गरीब असहाय लोगों की काफी मदद करते आ रहे हैं। चौहान ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री जी के कार्यों को देख भारी खुश हुए और उन्होंने भाजपा को चुना और गुलाब राम चौहान ने आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है। चौहान जी भाजपा प्रवेश के पूर्व में भी भाजपा के समर्थक रहे और भाजपा के लिए सराहनीय कार्य करते रहे।भाजपा प्रवेश करते समय मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठीया,सुरेश गोयल, विकास केडिया,गोपाल नायक,पूनम सोलंकी,विजयलक्ष्मी चौहान और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
