मांग पूर्ण न होने प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपनी 8 प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, न्यूनतम जीने लायक वेतन, सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी, समूह बीमा योजना, अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता, पदोन्नति और गरम भोजन के लिए गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान करना शामिल है।

संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो यह विरोध प्रदेश स्तर पर विस्तारित होगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने और जल्द समाधान की अपील की।

धरना स्थल पर एकत्रित भीड़ ने नारेबाजी करते हुए अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, जिससे उनकी मांगों को लेकर समाज और प्रशासन में गहरी चर्चा हो रही है।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायगढ़April 6, 2026सुरेंन्द्र बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ अ.जा.मोर्चा के बने जिलासह प्रभारी
छत्तीसगढ़April 2, 2026चूना खदान के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़April 1, 2026ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़March 31, 2026किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
