जनपद सीईओ के प्रथम अपील आवेदन आदेश को भी दिखाया ठेंगा।
मालखरौदा। मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मिरौनी सरपंच सचिव की भ्रस्टाचार का उजागर करने के लिए आर टी आई क़ानून के तहत आवेदक ने जनसुचना अधिकारी भूपेद्र मानिकपुरी के पास आर टी आई लगाया मगर जनसुचना अधिकारी भूपेद्र मानिकपुरी ने क़ानून का घोर उलंघन किया एक माह में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाया इससे पता चलता है की सरपंच सचिव द्वारा ग्राम विकास के लिए आये हुए 15वें वित्त की राशि का गबन किया गया है इसलिए इनके द्वारा जानकारी देने के लिए हाथ पैर फूल रहे हैँ।आवेदक को ज़ब एक माह में जानकारी नहीं मिला तो आवेदक आर टी आई कार्यकर्ता ने मालखरौदा जनपद पंचायत में प्रथम अपील आवेदन प्रस्तुत किया परंतु इसमें भी जनसुचना अधिकारी मानिकपुरी ने जनपद सी इ ओ के प्रथम अपील आदेश को दरकिनार करते हुए प्रथम अपील क़ानून का भी घोर उलंघन किया गया है, ऐसा लगता है जनपद पंचायत के सी ई ओ को सचिव कुछ नहीं समझते इसी कारण प्रथम अपील आदेश के वावजूद सचिव भूपेद्र मानिकपुरी मनमानी करते आ रहा है,मिरौनी ग्राम पंचायत के हर गली में लगभग कीचड़ भरा रहता है बरसात तो बरसात गर्मी में ठंडी में भी पानी गलियों में भरा हुआ से देख सकते हैं, अगर सरपंच सचिव चाहते तो इन गलियों में सीसी रोड बनवा सकते थे मगर पुरे 5 साल होने को हैं अभी तक मिरौनी ग्राम पंचायत के गली मुहल्लों में उबड़ खाबड़ यहाँ मोटर साईकिल चलना भी बड़ी दिक्कत होती है,यह सब भ्रष्ट सरपंच सचिव के भ्रस्टाचार की कहानी को बयां करता है।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब के लिए हुई भूमि आबंटित अध्यक्ष दीपक थवाईत ने प्रेस क्लब सदस्यों के साथ नारियल तोड कर किया पूजा अर्चना
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
