छोटे और सीमांत किसानों के टोकन काटने में कोई बाधा ना हो : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे ध्यान रखें और उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए छाया पानी की व्यवस्था रखें
धान खरीदी के बाद स्टेकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश
धान उपार्जन केंद्र में गेट पास एप्प में समयबद्ध एंट्री हर हाल में सुनिश्चित करें
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बुधवार को सारंगढ़ और कोसीर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कोसीर उपार्जन केंद्र क्षेत्र में कलेक्टर ने तहसीलदार शनि पैकरा और पटवारी के के साहू को अतिक्रमण हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ संजय कन्नौजे ने सभी समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि, किसान जब धान बेचने आये तो गेट पास ऐप से समयबद्ध किसानों का फोटो अपलोड एंट्री करें। छोटे एवं सीमांत किसानों को टोकन काटने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्र, स्टेकिंग व्यवस्था, किसानों के धान को फड़ के माध्यम से खरीदी करने, सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से जांच कर अच्छे प्रकार से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी प्रत्येक शनिवार को खरीदी किए गए धान का भौतिक सत्यापन करने एवं कोचियों के धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दौरे में सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार शनि पैकरा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं उपार्जन प्रक्रिया का फीडबैक लिया
धान खरीदी केंद्र लेंधरा में किसान जगेसर साहू, लक्ष्मी प्रसाद चौहान, छतराम साहू, रक्सा में किसान अशोक जांगड़े, रामनामी शंकर अनंत, कोसीर में नवधा राम जांगड़े, राजेश कुमार सुमन, बाबूलाल साहू, धान खरीदी केंद्र गाताडीह में कुंजराम भुजबल आदि किसानों से कलेक्टर ने सीधे संवाद कर उनसे उनके कितनी भूमि, कितने एकड़ में धान उत्पादन, फसल कैसा हुआ, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष धान की उपज कम या ज्यादा हुआ, टोकन समिति या एप्प कहाँ से कटवाए, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं कमी के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने अपनी जानकारी देते हुए धान खरीदी केंद्र के व्यवस्था का सराहना किया।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
छत्तीसगढ़February 17, 2026जिला शिक्षा अधिकारी से मिला संयुक्त शिक्षक संघ,स्थानीय समस्याओं के निराकरण की रखी मांग
