आज दिनांक 02.07.25 को जिले में किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद ,बीज , कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री डॉ संजय कन्नौजे के आदेशानुसार SDM सारंगढ़ श्री प्रखर चंद्राकर (IAS) के निर्देशानुसार/ उपस्थिति में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ के उप तहसील के मल्दा अ , जशपुर क्षेत्र के विभिन्न खाद बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया , बिना अनुज्ञप्ति के खाद बीज विक्रय तथा बिना POS id के खाद भंडारण वितरण करते पाए जाने पर गीता ट्रेडर्स अंडोंला में 38.550 टन खाद जप्त किया गया तथा सियाराम ट्रेडर्स एवं कृषि सेवा केंद्र का 290 बोरी खाद जप्त किया गया, तथा साहू कृषि केंद्र को अनियमितता पाए जाने पर नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान कोसीर तहसीलदार श्री के एल ध्रुव, उर्वरक निरीक्षक जे.पी.गुप्ता , जैनदास मानिकपुरी पटवारी, रूपेश यादव पटवारी ,राजेश साहू पटवारी , मायाशंकर BTM उपस्थित रहे।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
