सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जून 2025/ कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति डॉ. संजय कन्नौजे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समूह जल प्रदाय योजना, आवर्धन योजना और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा किया। कलेक्टर के निर्देश पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले 8 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया। जिले के 174 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के
हर घर जल कार्यक्रम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 255 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है। बैठक में सारंगढ़, भटगांव, बिलाईगढ़, बरमकेला में टंकी निर्माण के बारे में कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप से जानकारी लेकर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. कन्नौजे ने ब्लॉकवार ठेकेदारों की बैठक आहूत करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीओ बी.एल. खरे, उप अभियंता के.आर. सूर्यवंशी उपस्थित थे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 24, 2026सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल ने किया 16 वां रक्तदान
