प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता – खेमानंद डनसेना पिता धरमनाथ उम्र 30 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)
जप्ती- 20 लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 4000 रू०।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
आज दिनांक 12.06.2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बरपाली देवगांव मेन रोड की ओर से पैदल चलते भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ तथा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी खेमानंद डनसेना को शराब ले जाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी पन्नी में भरा करीब 20 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-119/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,प्र.आर. सुरेंद्र सिदार ,आरक्षक राम पटेल, राजकुमार,,लक्ष्मी पटेल,खेमलाल चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
