सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत बालपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य पर प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को विस्तृत शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जिला स्तरीय जांच की मांग की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के प्राचार्य नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जबकि विद्यालय दो पालियों में संचालित होता है। इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित नियमों से अधिक शुल्क लेने, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में हेरफेर करने, बिना आवेदन के सीएल (CL) एवं ओडी (OD) दर्ज करने तथा अनुपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने मार्च 2026 से जुलाई 2026 तक की उपस्थिति पंजी, अवकाश अभिलेख, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई अवसरों पर विद्यालय में अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजी में सभी की उपस्थिति दर्ज थी।
आवेदन में विद्यालय से कंप्यूटर सेट गायब होने, बिना अनुमति कबाड़ सामग्री बेचने, जनगणना ड्यूटी का गलत उल्लेख करने तथा विद्यालय में हुए विवादों की भी जांच की मांग की गई है। साथ ही कई शिक्षकों की लंबी अनुपस्थिति, परीक्षा ड्यूटी एवं अवकाश संबंधी अभिलेखों की सत्यता की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं होने से वास्तविक तथ्य सामने नहीं आ सके। इसलिए इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्र जांच दल गठित कर जिला शिक्षा अधिकारी, लेखा, कोषालय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से सभी अभिलेखों की गहन जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
