सारंगढ़। जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिला पुलिस कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मीडिया के सुझाव सुने और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रेस वार्ता में एसपी शर्मा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को संरक्षण देने वालों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। ऐसे मामलों में नाबालिगों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि गांव-गांव पहुंचकर छोटे-छोटे अपराधों की जानकारी जुटाई जाएगी, जिनकी शिकायत अक्सर थानों तक नहीं पहुंचती और आगे चलकर बड़े अपराध का रूप ले लेती है। इसके लिए विशेष टीम गठित कर जनसहयोग से अपराधों पर नियंत्रण की रणनीति बनाई जाएगी। आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाने की अपील भी की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान समाधान ऐप एवं अप्रवासी व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित पुलिस ऐप की भी जानकारी दी गई। वहीं पत्रकारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, मुसाफिरी सत्यापन, माइक्रो फाइनेंस कर्मचारियों की जांच, तेज रफ्तार एवं स्टंट करने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई, जुआ और अवैध शराब के खिलाफ अभियान, हेलमेट की अनिवार्यता तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने जैसे सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल करने का आश्वासन दिया।
प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी स्नेहिल साहू सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
