सारंगढ़-बिलाईगढ़। रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ. अंशज सिंह सारंगढ़ के दौरे पर रहे। प्रेक्षक श्री सिंह ने टिमरलगा के स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टिमरलगा, गुड़ेली, बंजारी और सुवाताल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने मतदान केन्द्र के बीएलओ को प्रश्न किए कि गांव में कितना बूथ है। मतदाता पर्ची बांटे हो या नही। गांव में कितने वोटर हैं। नये वोटर कितने जुड़े हैं। शादी या अन्य किसी कारण से शिफ्ट होने वाले कितने वोटर हैं। मतदान केन्द्र में पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की सुविधा है या नहीं। मतदान केन्द्र आकर वोट देने के लिए कितने दिव्यांग ने सहमति पत्र दिया है। सेक्टर आफिसर ने कितने बार मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया है और क्या-क्या बिन्दु पर चर्चा, समाधान हुआ है। पिछले चुनाव में कितने मतदाताओं ने वोट दिए हैं। अब के लोकसभा में कितने वोट की संभावना है। गांव में शांति है या नहीं। इन सभी प्रश्नों के जवाब सभी बीएलओ ने अपने स्तर पर जवाब दिए।

प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के आगंतुक सह कार्यवाही विवरण रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रश्न किया कि कितने बार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया है। इसी प्रकार भंडार कक्ष में मतदान दल के तैयार किए जा रहे बैग के सामग्रियों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान श्री सिंह ने पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डनसेना से पूछे कि पिछले विधानसभा में दल कितना समय लौट के आए, कितना समय तक सामग्री जमा किए, जमा होने में विलंब का कारण क्या था। इन सभी के जवाब में श्री डनसेना ने बताया कि लगभग रात 10 बजे तक मतदान दल की वापसी हो गई थी। मतदान दल से सभी प्रकार के फार्म और चेकलिस्ट आदि को पूरा करने के कारण सुबह 4 बजे तक सभी सामग्रियों की प्राप्ति की गई। सारंगढ़ दौरे में सहायक रिटर्निंग अधिकारी वासु जैन, खनिज अधिकारी एच.डी. भारद्वाज, पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़February 27, 2026सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब के लिए हुई भूमि आबंटित अध्यक्ष दीपक थवाईत ने प्रेस क्लब सदस्यों के साथ नारियल तोड कर किया पूजा अर्चना
छत्तीसगढ़February 27, 2026
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
रायपुरFebruary 25, 2026राज्य के बजट में अनुसूचित जाति के लिए किए गए करोड़ों के प्रावधान, मुख्यमंत्री जी का आभार- हरिनाथ खुटे प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़February 25, 2026सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
