सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश व खनि अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा भटगांव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में जांच के दौरान ग्राम पंचायत बोंदा के आश्रित ग्राम जोतपुर में उत्खनन करते पाये जाने पर मौके पर ही 03 जेसीबी, 01 पोकलेन मशीन सहित 02 ट्रैक्टर वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक के लिए सरपंच ग्राम पंचायत कटंगपाली के सुपुर्दगी में रखा गया है। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। खनिज जांच टीम में दीपक पटेल, अनुराग नंद सहित पुलिस बल शामिल थे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
