
आज दिनाँक 06 जून 2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम लेन्धरा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 300 कृषकों की उपस्थिति में कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभाग द्वारा नवीन बैज्ञानिक पद्धति से किसानों को खेती के नये तकनीकों की जनकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से कृषि महाविद्यालय बोईरदादर रायगढ़ से आये हुए सहायक प्राध्यापक डॉ बृजेश पटेल के द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली के संबंध में कृषको को जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग की ओर से डॉ सुनील जोल्हे द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ साथ पशुओं के लिए पौष्टिक चारे का प्रबंधन कृषक घर पर ही कैसे करें के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। उद्यान विभाग की ओर से श्री बिहारी लाल पैंकरा द्वारा योजनाओं की जानकारी के साथ साथ बाड़ी विकास करके कैसे घर पर ही उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष तैयार कर आय कैसे अर्जित किया जाय उस पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कृषि विभाग की ओर से श्री जयप्रकाश गुप्ता (कृषि विकास अधिकारी) के द्वारा जैविक खेती पर विस्तृत परिचर्चा की गई तथा जैविक खाद बनाने की विधि से किसानों को अवगत करवाया गया। सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री शैलेश चंद्रा द्वारा समिति में भंडारित खाद व बीज का अग्रिम उठाव के सी सी के माध्यम से करने की अपील किसान भाइयों से की गई। विकासखंड के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी के बंजारे द्वारा विभागीय योजनाओं यथा पी एम किसान सम्मान निधि योजना, किसान समृद्धि योजना, फसल चक्र परिवर्तन, मेड़ पर अरहर, आदि बिंदुओं पर जानकारी दी गई।क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री देवेश किशोर कानूनगो द्वारा 200 किसानों को आदान सामग्री ( मिक्रोन्यूट्रेंट) 15 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण कराया गया।
कृषक श्री शिवचरण चक्रवती लेनध्रा द्वारा अपने द्वारा की जा रही रसायन मुक्त खेती के बारे में कृषकों को बताया गया
इसके अलावा कार्यक्रम में श्री आर बी तिवारी (AVFO), डॉ नेपाल पटेल(VAS)-MVU, कृषि विभाग सारंगढ से श्री मायाशंकर जोल्हे (BTM) श्री सेत राम साहू (ATM) ग्राम के किसान संगवारी, विहान महिला समूह की दीदियां, मंचासीन जनप्रतिनिधियों में श्रीमती अम्बिका देवी सरपंच लेन्धरा, श्रीमती धनेश्वरी मनहर सरपंच खम्हारडीह, श्रीमती रामबाई उप सरपंच लेन्धरा, श्री फागू राम साहू सरपंच मुड़पार बड़े , कंतलाल यादव उपसरपंच चांटीपाली श्री नेतराम यादव पंच आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। तथा कार्यक्रम में ग्रामीण कृषकों की भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई जिसमें महिलाएं 56 तो वहीं 312 पुरुषों के साथ कुल उपस्थिति 368 किसानों की रही।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़December 4, 2025सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त
छत्तीसगढ़December 3, 2025कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छत्तीसगढ़December 3, 2025कलेक्टर डाॅ कन्नौजे के निर्देश, धान खरीदी केन्द्र के गेट में धान की नमी जांच करें
छत्तीसगढ़December 2, 2025सारंगढ़ भारत माता चौक में कांग्रेस ने ईडी कार्रवाई के विरोध में किया पुतला दहन
