सारंगढ़ आज पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने सारंगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया। पिछले 2 माह से डीजल, पेट्रोल, गैस के संकट से जूझ रही तथा महंगाई की मार झेल रहे लोगों से प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरकों की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय बार-बार किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे, उत्पादकता घट रही। हमारे छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवष्यकता है लेकिन राज्य सरकार अभी तक 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा पायी है। कुल जरूरत का मात्र 30 फिसदी अभी भी 70 फिसदी उर्वरक सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है।देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राश्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है।मोदी नागरिकों को काम नहीं करने की सलाह दे रहे,मोदी कह रहे कि वर्क फार्म होम करिए, काम पर मत जाइए, मोदी जी के इस सलाह से फिल्ड में काम करने वाले, गली कूचे में घूमकर सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले क्या करेंगे?देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था
आराम हराम है।खाद्य सामाग्री के दाम इतने बढ़े हुए है कि तेल क्या गृहणियां हर चीज के बजट में कटौती कर रही है। प्रेस वार्ता में विधायक उत्तरी जांगडे जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं संजय दुबे सूरज तिवारी पुरूषोत्तम साहू जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज राधेश्याम जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण मालाकर विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे जिला महामंत्री नीतिश बंजारे महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता गोपाल मंजूलता आनंद राकेश पटेल रामनाथ सिदार शुभम बाजपेयी शंकर जांगडे सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही ।इस दौरान जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि आगामी चार दिनों में महंगाई व नीट इत्यादि की परीक्षाओं में हुए गफलत के विरोध में व्यापक विरोध प्रदर्शन करते हुए आम जन तक पहुंचेगें।



Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
