अब एक कॉल पर मिलेगी त्वरित मदद, जिले में Dial 112 के नए वाहन तैनात


सारंगढ़ बिलाईगढ़

🔷जिले के सभी थाना में Dial 112  वाहन होंगे तैनात.

🔷GPS आधारित वाहन,रियल टाइम मॉनिटरिंग, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग एवं ट्रैकिंग जैसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस.

🔷जिले में 24/7 सेवा सुनिश्चित करने हेतु अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम होगी स्थापित.

🔷phase 2 “Next Gen 2.0” छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं त्वरित आपातकालीन सहायता के क्षेत्र में सशक्त पहल

🔷 इमरजेंसी जैसे कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं को भी डॉयल 112 में जोड़ा गया.

नेक्स्ट जेन Dial 112 का शुभारंभ केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम से हुई।

इसी तारतम्य में सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हाईटेक आपातकालीन सेवा डायल 112 के तहत प्राप्त 10 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू के साथ साथ जनप्रतिनिधि जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे उपस्थित रहे।

112 के वाहनों को जिले के सभी थाना और चौकी में तैनात किया जाएगा। जिससे आम नागरिकों को आपातकालीन सेवा त्वरित रूप से सहायता सुनिश्चित हो सकें। जिसमें पुलिस मेडिकल इमरजेंसी, अग्नि शमन सेवा,महिला एवं चाइल्ड हेल्प लाइन, साथ ही हाईवे इमरजेंसी जैसी सेवाओं को एक नंबर ( 112) को एक साथ जोड़ा गया।


इन वाहनों में जीपीएस सिस्टम, स्मार्टफोन, वायरलेस रेडियो,PTZ और डिश कैमरा, मोबाइल NVR जैसे अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिससे घटनास्थल का लाइव मॉनिटरिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग, त्वरित सूचना का संचार स्थापित हो सकेगा। सेवा की निरंतरता बनाए रखने हेतू primary and secondry, सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर ( C4 रायपुर एवं पुलिस मुख्यालय में स्थापित किया गया.)

जिले की डायल 112 के शुभारंभ कार्यक्रम में आए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने डायल 112 सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की सरकार गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। और उन्होंने पेट्रोल डीजल बचाने एवं सामूहिक यात्रा को बढ़ावा देने की अपील की।

विधायक कविता प्राण लहरे ने  112 सेवा को आम जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भी 112 सेवा की सराहना की। और सभी 112 वाहन के   स्टाफ से आपात स्थिति में तुरंत पहुंचने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू ने बताया कि “एक्के नंबर सब्बो बर” थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवा को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपात कालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि नए वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, मोबाइल एमडी टीआर एवं सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध है। इन तकनीकों की सहायता से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग, एवं बेहतर संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।


कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीओपी स्नेहिल साहू, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा,कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव व पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़