सारंगढ कल देर रात आदर्श पेट्रोल पंप के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक ट्रक ड्राइवर को गाड़ी रोक कर उसके साथ मारपीट किया जा रहा था तभी वही से गुजर रहे पत्रकार रवि तिवारी व उनके साथी किशन गुप्ता ने उन्हें मार पीट करने से रोकने का प्रयास करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया, इतने में सोनू यादव ,हनी चिट्ठा व अन्य साथियों के द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट को छोड़ कर उस पत्रकार और उनके साथी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिए और देखते ही देखते उन लड़कों ने अपने गैंग के लड़कों को हथियार के साथ बुलाकर इस कदर मारपीट व चाकू बाजी किए कि पत्रकार की बड़ी मुश्किल से जान बच पाई,चूंकि
लड़के आदतन अपराधी प्रवित्ति के है जो हमेशा अपने साथ हथियार भी रखते है।हमलावरों द्वारा मुझे और मेरे साथी किशन गुप्ता को चाकू,लकड़ी बत्ता, बेल्ट से जानलेवा हमला करते हुए गंदी गंदी माँ बहन की गालियां देने लगे,जिसके कारण पत्रकार रवि तिवारी,व किशन गुप्ता ने गाली गलौज नही देने की बात की जिस पर गुस्से में उन लोगो ने अपने कई साथियों के साथ हमला किया,,जिसमे पत्रकार रवि तिवारी ने अपने बीच बचाव करने की कोशिश की बावजूद सोनू यादव ने चाकू जैसे धारदार हथियार से पत्रकार के आँख को मारा जिससे रवि तिवारी के आंख में 5 टांके लगा है।जिससे प्रार्थी रवि तिवारी व किशन गुप्ता दोनों के हाथ पैर में चोटे आई है फिलहाल पत्रकार रवि तिवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है ।
वहीं जैसे सारंगढ़ प्रेस क्लब को इस बात की जानकारी मिली तो तत्काल बैठक कर उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर एस पी कार्यालय पहुंचे जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग किए।जिस पर तत्काल पुलिस ने खोजबीन तेज करते हुए मुख्य आरोपी सोनु यादव को गिरफ्तार कर लिया है व अन्य की तलाश जारी है।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
