सारंगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा पर मनमानी का आरोप, खाता होल्ड होने से ग्राहक परेशान


कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा खाताधारक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से साइबर संबंधी शिकायत नहीं मिलने का दावा


सारंगढ़। बैंक ऑफ बड़ौदा, सारंगढ़ शाखा में एक खाताधारक ने बैंक प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्राम बलौदी निवासी सोहन भास्कर का कहना है कि उनका बैंक खाता बिना स्पष्ट कारण बताए होल्ड कर दिया गया है, जिसके कारण उन्हें कई दिनों से बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सोहन भास्कर के अनुसार बैंक अधिकारियों द्वारा उन्हें यह कहकर वापस भेजा जा रहा है कि उनके खाते पर “साइबर होल्ड” लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी जानकारी ली, जहां से उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर कोई साइबर संबंधी मामला या रोक दर्ज नहीं है।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्यालय से स्पष्ट जानकारी मिलने के बावजूद बैंक द्वारा उनका खाता चालू नहीं किया जा रहा है और उन्हें लगातार इधर-उधर भटकाया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर खाताधारक ने बैंक प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की है। वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि वास्तव में किसी प्रकार की साइबर रोक नहीं है, तो ग्राहक का खाता किस आधार पर होल्ड किया गया है। मामले में बैंक प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़