सारंगढ़। प्रदेश के विष्णुदेव सरकार ने किसानों का धान खरीदी नवंबर माह से स्टार्ट करने का निर्णय लिया है, इसी परिपेक्ष्य में सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर में धान खरीदी का विधि विधान से शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय गोपाल, प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा हरि नाथ खुटे, मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, देवेंद्र रात्रे, महामंत्री रमेश तिवारी, वृहस्पति यादव, वरिष्ठ नेता जवाहर चंद्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य देव कुमारी लहरे की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय गोपाल ने किसानो को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया के बाद प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूटे ने किसानों से कहा की पिछले साल की तरह इस साल भी सभी किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदा जाएगा विपक्षी किसानो को गुमराह करने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहे आपको किसी भ्रामक जानकारी में नहीं आना है प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है। समिति के प्राधिकृत अधिकारी भुनेश्वर चन्द्रा ने सभी किसानों का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद और इस खरीदी केंद्र का सबसे बेस्ट ख़रीदी केंद्र के रूप स्थापित करने का संकल्प लिया। सभी अतिथियों का स्वागत समिति प्रबंधक अशोक चन्द्रा के द्वारा किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रितेश अजगल्ले, महामंत्री डोरी लाल चंद्रा, हरबंश अजगल्ले, राजेश्वर सोनी, भारत चंद्रा, खैरा बड़े समिति प्राधिकृत अधिकारी छबी निषाद, सहित सैंकड़ो किसानो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
