एंकर_बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रेस वार्ता लेते हुए कहा 25 जून को लोकतंत्र पर कुठाराघात के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।कांग्रेस ने 25 जून 1975 के आपातकाल देश में आपातकाल लगाकर देश में
‘अधिनायकवाद’ को बढ़ावा दिया था तथा संविधान की हत्या की थी।
किरण देव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऐसी स्थिति में आपातकाल लगाया था जब देश की सुरक्षा को कोई गंभीर खतरा नहीं था।
जबकि संविधान की धारा 352 के अनुसार आपातकाल तभी लगाया जा सकता है ज़ब देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो, या युद्ध हो या बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह।हो।
बउन्होंने कहा, “आपातकाल भारत के मजबूत लोकतंत्र में एक अविस्मरणीय काला अध्याय है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को देश पर आपातकाल लगाया, जो लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर गंभीर अंकुश था।”
उन्होंने कहा कि अगले 21 महीनों में, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान को बंदी बनाकर रखा, लोगों, मीडिया और विपक्षी नेताओं पर अनगिनत अत्याचार किए। बलूनी ने कहा कि यह अवधि एकतरफा कांग्रेस के नेतृत्व वाली तानाशाही का पर्याय बन गई, जिसके दौरान नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया और असहमति जताने वालों को अन्यायपूर्ण तरीके से कैद कर लिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि वर्तमान की नई पीढ़ी की कांग्रेस भी इस दिशा में है जो संविधान की हत्या करती है उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस पार्टी का रवैया असंवैधानिक और आपत्तिजनक था।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस के जो लोग संविधान की किताब दिखाकर घूम रहे हैं उनके ही घर के लोगों ने संविधान की सबसे ज्यादा हत्या की है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल अपनी भ्रष्टाचारी सत्ता को बचाने के लिए लगाया था क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी थी।
बाइट_किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
