सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.06.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मानपुर निवासी मोहम्मद शाहिद रजा के द्वारा भट्ठापारा रोड़ में अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर मोहम्मद शाहिद रजा उर्फ शाहीन पिता मोहम्मद मकबूल हुसैन उम्र 32 वर्ष निवासी मानपुर थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 31 नग ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त किया गया। जिसकी बाजारू कीमत करीब 15 हजार 5 सौ रूपये है। मामले में नशीली सिरप जप्त कर धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
