सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मई 2026/ कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देश पर बरमकेला स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डभरा आइओसीएल पेट्रोल पंप की संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक की टीम ने पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया।
जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जिसके सुचारु उपलब्धता के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा की उपस्थिति में विगत दिवस सारंगढ़ शहर के 6 पेट्रोल पंप का निरीक्षण एवं जांच किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सरसीवा, सरिया, भटगांव सहित जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार जांच अभियान जारी है।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
