266 रुपये की यूरिया 800 रुपये में बेचने का मामला
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई किया। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित शासकीय दर पर ही खाद खरीदने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील किया है।
निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद को किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेच रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेलाराम कृषि केंद्र को सील किया। इस कार्य में कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर दुकान को सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बिलाईगढ़ कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू एसएडीओ एवं प्रकाश थवाईत बीटीएम शामिल थे।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
